नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर नेहा मारव्या ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक ली – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर नेहा मारव्या ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक ली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज  डिंडौरी : 13 अप्रैल, 2025

कलेक्टर नेहा मारव्या ने आज विकासखड डिंडौरी के कलेक्ट्रेट ऑडोटोरियम सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आंगनवाडी आंगनवाडी सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका से पूछा कि किन किन आंगनवाडी केन्द्रों में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, मीनू के अनुसार पोषण आहार-भोजन एवं कुपोषित बच्चों का नियमित परीक्षण कर पोषण आहार एवं भोजन उपलब्ध कराया जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री विद्युत विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के अन्दर प्रत्येक आंगनवाडी में विद्युत, पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर नेहा मारव्या ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त आशा कार्यकर्ता, सहायिका, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि आपके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुपोषित बच्चे, अति कुपोषित बच्चों को परिवार के साथ समन्वय बनाकर स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भेजें ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

कलेक्टर  नेहा मारव्या ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आंगनवाडी केन्द्र बच्चों के लिए 7.00 बजे से 11.00 बजे एवं स्टाफ के लिए सुबह 07.00 बजे से दोपहर 02.02 तक संचालित किए जाएंगे। जिससे बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। आंगनवाडी केन्द्र में टाइम टेबल के साथ गतिविधियां संचालित किए जाएं जैसे- सर्वप्रथम बच्चों का स्वागत, प्रार्थना, शिक्षा, चित्रकला, कविता गान, गीत, खेलकूद, पोषण आहार, भोजन आदि टाइम टेबल के साथ गतिविधियां संचालित किए जाएं ताकि बच्चे केन्द्र के प्रति आकृषित हों। कलेक्टर नेहा मारव्या ने सभी सुपरवाइजर, सहायिका, कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में 5-5 फलदार पौधे लगाएं, और स्वयं पौधों की देखभाल करें जिससे भूमिगत जलस्तर बनी रहे और केन्द्र में अध्ययनरत बच्चों को फल उपलब्ध हो सके।  जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन एवं पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियां आयोजित करने के साथ-साथ बच्चों को अर्ली एजुकेशन एवं नियमित पोषण व्यवस्था और गर्भवती धात्री महिलाओं को पोषण आहार प्रदान करने संबंधी निर्देश देते हुए कलेक्टर नेहा मारव्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए ,पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों की निगरानी, 1000 दिवस तक बच्चे की देखभाल के साथ-साथ एनीमिया की रोकथाम एवं पंजीयन पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देश दिये। आंगनबाड़ी केद्रों में विद्युत व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों निर्देश दिये। लापरवाही की स्थिति में संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, अनुविभागीय अधिकारी डिंडौरी भारती मेरावी, मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी रमेश मरावी, तहसीलदार शंशाक शेण्डे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now