औषधी पौधे तुलसी की खेती को लेकर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अमरपुर में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
देवारण्य योजना अंतर्गत एक जिला,एक उत्पाद के तहत जिले में तुलसी की होगी खेती
तुलसी की खेती जिले के किसानों के लिए वरदान साबित होगी-एड.निर्मल साहू
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
तुलसी की खेती को लेकर प्रशासन के द्वारा किसानों को विकासखंड वार लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे सैकड़ों किसान तुलसी की खेती के प्रति जागरूक हो रहे हैं।आपको बता दे तुलसी ऐसा पौधा है जिसकी पत्ती फल फूल और तने सभी से औषधी उत्पाद बनते है जिसके कारण समिति सभी का खरीदी करेगी।राज्य औषधी पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय डिंडोरी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग डिंडोरी के तत्वाधान में देवारण्य योजना अंतर्गत अमरपुर ब्लॉक के स्व सहायता समूह एवं कृषकों का खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान किया गया ।इस कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते ने किया उनके द्वारा देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रूप में चुनने के पीछे का तर्क किसानों के समक्ष रखा उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह तुलसी की खेती को अपनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं । इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अंबुलकर, डॉ.अवधेश पटेल, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी पुरुषोत्तम उइके के द्वारा विस्तार से तुलसी पौधे की उत्पादन की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने जैविक खेती में बीजोपचार,कीटनियंत्रक जैविक खेती पर विस्तृत जानकारी दिया गया। जिलामंत्री एड. निर्मल कुमार साहू के द्वारा भी तुलसी पौधे की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती के संबंध में विस्तार से दी गई एवं तुलसी पौधे की खेती करने को किसानों को प्रेरित किया गया जिससे कि उनका आर्थिक उन्नयन हो कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और उन्होंने देवारण्य योजना के अंतर्गत प्राप्त जानकारी को अपनी खेती में अपने का संकल्प लिया । आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर सोहन साहू ने बताया कि डिंडोरी जिला भाग्यशाली है कि डिंडोरी को तुलसी की खेती के लिए चुना गया,तुलसी की खेती डिंडोरी के किसानों के लिए वरदान साबित होगा,इसकी खेती से किसानों को आर्थिक और मानसिक फायदा होगा। किसान भाई, कृषि विभाग के फोन नंबर का उपयोग कर बेहिचक जानकारी लेकर तुलसी की खेती करें साथ ही आनंद में रहने के लिए आनंद विभाग और अल्पविराम का परिचय करवाया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉक्टर गायत्री श्याम, डॉक्टर रतन सिंह धुर्वे, डॉ विजय झारे कंपाउंडर शोभा दुबे, कोमल सिंह मरावी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्रोपदी मानिकपुरी, पी टी एस अशोक कुमार धुर्वे, योग प्रशिक्षक खेमकरण विश्वकर्मा उपस्थित रहे। साथ ही इस कार्यक्रम में 35 किसान एवं 37 स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

