जल संसाधन विभागीय अधिकारियों के ऊपर किसानों ने मनमानी निर्माण कार्य मरम्मत कार्य के नाम पर खुलकर भृष्टाचार का आरोप लगाकर किये शिकायत
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डूण्डिसरई मुरता ग्राम में जल संसाधन विभाग द्वारा अनुपयोगी जगह पर किसानो की बगैर सहमति के निजी भूमि में पुलिया का निर्माण करा दिया गया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में की हैं, ग्रामीणों के द्वारा दिए गए आवेदन में लेख किया गया हैं, कि ग्राम के नजदीक किसनों की फसलों की सिंचाई के लिए 12 वर्ष पूर्व जलाशय का निर्माण कराया गया था और किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए नहर का निर्माण किया जाना था जिसके लिए एक करोड़ 12 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे जारी राशि से नहर निर्माण का कार्य शुरू किया जाना था लेकिन संबंधित कार्य एजेंसी द्वारा नया निर्माण नहीं कराया गया लेकिन किसानों की जमीन पर नया निर्माण कराए बगैर सहमति के पुलिया निर्माण करा दिया गया हैं, ग्रामीणों के अनुसार जिस जगह पर पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया हैं, वह आम रास्ता नहीं हैं, बल्कि किसान की निजी जमीन हैं, आरोप लगाया गया हैं, की पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया हैं, और वह अनुपयोगी हैं, इसके साथ ही जिस किसान के खेत में पुलिया का निर्माण कार्य कराया गया हैं, उसे भूमि का अधिग्रहण तो किया गया हैं, लेकिन किसान को मौजा राशि प्रदान नहीं की गई हैं, ग्रामीणों ने बतलाया कि किसानों के हितो के मद्देनजर 12 वर्ष पूर्व जलाशय का निर्माण कराया गया था ताकि किसान अपनी फसलों में सिंचाई कर उपज दुगनी कर सके लेकिन किसानों को पानी तो नहीं मिला बावजूद इसके मरम्मत कार्य और रखरखाव के नाम पर राशि आहरण कर धाधंली जरूर की गई हैं , ग्रामीणों ने मांग किया हैं, कि बांध निर्माण के बाद मरम्मत और रखरखाव की नाम पर कितनी राशि का गोलमाल किया गया हैं, साथ ही अनुपयोगी स्थल पर पुलिया का निर्माण करते हुए शासकीय राशि में धांधली की गई हैं, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए शिकायतकर्ता में भागवत सिहं धुर्वे फगु सिहं ,कुंवर सिहं, चैन सिहं मरावी और सुशील ध्रुव शामिल रहें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

