नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चौबीसा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया गया नमन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

चौबीसा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की शहादत को किया गया नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के भाजपा मंडल सक्का अंतर्गत चौबीसा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस के रूप में गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहिबजादों के तेली चित्र पर माल्यार्पण व तिलक बंदन कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम एवं मंडल अध्यक्ष अनिल साहू भाजपा मंडल सक्का के पोलिंग बूथ मंडल महामंत्री सुरेश नायक , संदीप तेकाम की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुई कार्यक्रम में उपस्थिति समस्त अतिथियों का तिलक बंदन कर स्वागत किया गया।

संदीप सिंह तेकाम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा – वीर बाल दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाता है।

साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की शुरुआत की। गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और वीर साहिबजादों की शहादत को नमन करने का दिन है। उनका बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

सुरेश नायक ने अपने उद्बोधन में कहा – देशभर में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिक्खों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जान की बाजी लगा दी थी, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की आज ही के दिन शहादत हुई थी। उन्हें सम्मानित करने के लिए हर साल इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में याद किया जाता है।

विद्यालय के मुखिया ज्योत्सना मरावी ने कहा – साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म और देश की रक्षा के लिए जो बलिदान दिए, ये उदाहरण इतिहास में कम ही देखने मिलता हैं, माता गुजरी और गुरु गोबिंद सिंह जी के संस्कारों से साहिबजादों में मानवता और धर्मरक्षा के बीज पड़े, जिन्हें क्रूर अत्याचार भी डिगा नहीं सके। देश, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों का पावन बलिदान अनंतकाल तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में मंडल मंत्री सेमवती मरावी , सोशल मीडिया प्रभारी सुशील साहू , वरिष्ठ संतोष चन्द्रोल के अलावा

विद्यालय परिसर के स्टाफ – सोमती मरावी, अनुराधा साहू, पूजा पारधि, श्रद्धा साहू

रविशंकर मरावी, राकेश मरावी, महेंद्र सिंह मसराम, योगराज साहू, पवनजय साहू, धन्नूलाल साहू , बुद्धलाल साहू, फूलचंद धार्वे, पुन्नू लाल प्रजापति, फगनू मरकाम, विकास साहू, मिथलेश मरावी एवं समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now