पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी :31 मार्च, 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग डिंडोरी अंतर्गत परियोजना मेंहदवानी में संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में लापरवाही का मामला सामने आया है। आंगनवाड़ी केंद्र कुम्हार टोला मेहंदवानी की कार्यकर्ता माया मरावी द्वारा हितग्राही का आवेदन अपने मोबाइल से ऑनलाइन दर्ज नहीं किए जाने तथा बाहर से आवेदन कराने के लिए 100 रुपये भुगतान करवाने की शिकायत जनसुनवाई एवं मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पर्यवेक्षक दसोदा भलावी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा द्वारा भी कारण बताओ सूचना पत्र (SCN) जारी कर कार्यकर्ता को समक्ष उपस्थित होकर अंतिम रूप से अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु चेतावनी दी गई है।
वहीं, संबंधित पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए परियोजना अधिकारी मेंहदवानी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजा गया है।
इसके साथ ही परियोजना अधिकारी द्वारा सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए गए हैं कि PMMVY के सभी आवेदन स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर परियोजना कार्यालय या सेक्टर पर्यवेक्षक से संपर्क करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी हितग्राही से आवेदन दर्ज कराने के नाम पर राशि वसूली या बाहर से आवेदन कराने की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

