नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष और उल्लास से मनाया जाएगा  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड डिंडौरी में आयोजित  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष और उल्लास से मनाया जाएगा  15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड डिंडौरी में आयोजित 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी 13अगस्त2026

 

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड डिंडौरी में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  आशीष खरे जिप्सी में सवार होकर सलामी के साथ मौजूद रहे। पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।

 

परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक निखिल द्विवेदी एवं टूआईसी सूबेदार कुंवर सिंह ओलाडी ने किया। परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला नगर सेना, एनसीसी सीनियर डिविजन (बालक एवं बालिका), स्काउट दल, गाइड दल, शौर्य दल एवं पुलिस बैंड सहित विभिन्न दलों ने हिस्सा लिया। रिहर्सल के दौरान हर्ष फायरिंग के पश्चात आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समारोह की तैयारियों में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया।

 

फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया, ताकि 15 अगस्त को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय समारोह गरिमामय, व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से संपन्न हो सके।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, एडिशनल एसपी रेखा धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर  भारती मरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन,  संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now