नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ता – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की प्रेसवार्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जिलेभर में आयोजित होंगी सेवा एवं जागरूकता गतिविधियां

 

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 16 सितंबर 2026

 

राज्यमंत्री एवं नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में प्रेसवार्ता आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनकल्याणकारी, जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले आयोजन किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, जिसके अंतर्गत हितग्राही परिवारों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन डेमघाट डिंडौरी में शाम 7 बजे होगा।

अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा’ अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं योजना प्रचार, ‘आयोजन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्र आधारित कार्यक्रम तथा ‘सेवा की कहानी’ अंतर्गत लाभार्थी सफलता की कहानियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में ‘खडनर से बारातियों यात्रा’ के तहत जनभागीदारी यात्रा, ‘सेवा यात्रा कोई कल्पना यात्रा’ के अंतर्गत निर्धारित मार्ग पर जागरूकता कार्यक्रम तथा ‘सेवा-मेरा योगदान’ के तहत 25 सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

इसी प्रकार ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत योजना जानकारी, पात्रता जांच एवं लाभ वितरण, ‘सेवा के रंग-भारत मंडल’ के अंतर्गत रंगोली एवं जनभागीदारी गतिविधियां तथा ‘सेवा पर्व-राष्ट्रीय नवाचार चैलेंज’ में युवा एवं विद्यार्थियों की नवाचार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘सुशासन सेवा संवाद’ में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी, जबकि ‘25 साल-25 कहानियां’ के अंतर्गत जिले की सफलता की कहानियों का चयन किया जाएगा। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत भी निर्धारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के तहत डिंडौरी, शहपुरा, बजाग, करंजिया एवं मेहंदवानी विकासखंडों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा जनभागीदारी के माध्यम से सेवा एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 35 पत्रकार बंधु शामिल हुए। प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 35 पत्रकार बंधु शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  रूद्रेश परस्ते, कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष  सुनीता सारस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, रेड क्रॉस समिति अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, डीएफओ अशोक सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now