नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समनापुर की ग्राम पंचायत खाम्ही में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, जर्जर भवन और प्रदूषित पानी के बीच पढ़ने को मजबूर 30 नौनिहाल – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

समनापुर की ग्राम पंचायत खाम्ही में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, जर्जर भवन और प्रदूषित पानी के बीच पढ़ने को मजबूर 30 नौनिहाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जनपद पंचायत समनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्ही में शासकीय प्राथमिक शाला धोबा केवलारी की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

 

जानकारी के अनुसार शाला का मुख्य भवन जर्जर होने के कारण 30 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई एक अतिरिक्त कक्षा में संचालित हो रही है। यहाँ 5 कक्षाओं के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। शाला में अर्थ राम गोप और शिवलाल सोनवानी दो शिक्षक पदस्थ हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार अतिरिक्त कक्ष भवन भी जर्जर हालत में है, जिससे बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

 

इतना ही नहीं, शाला में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। हैंडपंप से कचरे युक्त पानी निकल रहा है और उसी प्रदूषित पानी को पीने के लिए बच्चे मजबूर हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य खराब होने की आशंका बनी हुई है।

 

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है – क्या यही गांव का विकास है? प्रशासन से मांग है कि शाला भवन और पेयजल व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किया जाए।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now