नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घरेलू गैस सिलेंडरों का होटलों में उपयोग करते पाए जाने पर तीनों होटल संचालकों के ऊपर किए कार्रवाई – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

घरेलू गैस सिलेंडरों का होटलों में उपयोग करते पाए जाने पर तीनों होटल संचालकों के ऊपर किए कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने एवं उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से सिलेंडर प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा राजस्व विभाग अमले के साथ मिलकर मेंहदवानी विकासखंड मुख्यालय स्थित तीन होटलों में छापा मार करवाई कर तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए इन घरेलू सिलेंडरों का होटल में व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था जायका बिरियानी सेंटर समीर होटल तथा मनोहर चाय सेंटर से एक-एक घरेलू सिलेंडर जप्त किया गया इसके बाद टीम द्वारा विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम पंचायत मटियारी में एक सड़क बनाने वाली कंपनी के अस्थाई शिविर पर छापामार कार्रवाई की गई जहां एक उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होना पाया गया जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल 4घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस ( प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल संचालकों पर प्रकरण दर्ज किया गया है कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से पटवारी सतीश बरकड़े तोऐश भारद्वाज तथा हेमराज मावी उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now