नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हनुमान जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए डिंडोरी प्रशासन की सख्ती – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

हनुमान जयंती पर शांति व्यवस्था के लिए डिंडोरी प्रशासन की सख्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 31 मार्च, 2026

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा आगामी 02 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जयंती पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की ड्यूटी लगाते हुए सख्त निगरानी के निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पर्व के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहपुरा, डिंडोरी एवं बजाग सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्र में तैनात किया गया है। ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था के संधारण की जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रशासन द्वारा शहपुरा, डिंडोरी, बजाग, समनापुर, अमरपुर, मेंहदवानी, करंजिया एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने एवं किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और हनुमान जयंती पर्व समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

 

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now