नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों एवं आमजन के हित में उल्लेखनीय कार्यों के लिए एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा को किसान संघ किया सम्मानित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

किसानों एवं आमजन के हित में उल्लेखनीय कार्यों के लिए एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा को किसान संघ किया सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी

 

भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी द्वारा शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऐश्वर्य वर्मा को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि माननीय

ऐश्वर्य वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक सुधार, जनकल्याण कार्यों, विकास योजनाओं तथा किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके प्रयासों से क्षेत्र के किसानों एवं आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारतीय किसान संघ ने किसानों एवं आमजन के लिए किए गए उनके अतुलनीय योगदान, समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। संघ की ओर से कहा गया कि प्रशासनिक स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

प्रशस्ति पत्र के माध्यम से भारतीय किसान संघ, जिला डिंडौरी ने  ऐश्वर्य वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर किसानों के हित में प्रशासन और किसान संगठनों के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, सदस्य मटरू लाल झारिया, ब्रजबिहारी, राहुल, लोकेश, प्रकाश साहू आदि किसान रहे उपस्थित।

22 अगस्त 2026

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now