नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम रोजगार सहायकों ने VB-G RAMG के अलावा अन्य विभागों का काम न करवाने को लेकर कलेक्टर और जिला सीईओ के नाम पर जनपद सीईओ को सौंपे ज्ञापन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम रोजगार सहायकों ने VB-G RAMG के अलावा अन्य विभागों का काम न करवाने को लेकर कलेक्टर और जिला सीईओ के नाम पर जनपद सीईओ को सौंपे ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 8224835016

 

डिण्डौरी। जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायक संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ एवं पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा ने दिनांक 16.9.2026 को कलेक्टर महोदय जिला डिंडोरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 

संघ ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का पत्र क्रमांक 32 06 दिनांक 19/ 10 /2020 के बिंदु क्रमांक 4 में स्पष्ट उल्लेख हैं ,कि ग्राम रोजगार सहायकों को अन्य विभागों योजनाओं के कार्य में राज्य स्तर से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सहमति की बिना सलाह नहीं किया जाए संगठन ने मांग की हैं कि विकसित भारत जी रामजी (VB – GRAM G) योजना के अतिरिक्त यदि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026 जैसी अन्य विभाग की योजनाओं का कार्य ग्राम रोजगार सहायकों से करवाना आवश्यक हैं ,तो संबंधित विभाग द्वारा कार्य में संलग्न करने से पूर्व राज्यस्तरीय वरिष्ठ कार्यालय भोपाल से लिखित अनुमति सहमति प्राप्त किया जाए और स्पष्ट दिशा में निर्देश जारी किए जाएं ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष रोशन परमार एवं रितेश तिवारी के नेतृत्व में जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों रोजगार सहायकों का हस्ताक्षर अंकित हैं , ज्ञापन के समय हेमंत कुमार ठाकुर, श्रवण प्रजा पति, पोखन सिंह ठाकुर, कृष्णु ठाकुर, सरवन सिंह ठाकुर, कोमल सिंह गोटियां, शलेश रजक, जीवन परस्ते, मनोज कुमार शुक्ला, अमरसिंह ठाकुर, अमर परस्ते, घनश्याम सैयाम , हरपाल सिंह ठाकुर, शामिल रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now