उपचुनाव में निर्मल बाई 184 मतों के अंतर से बनी सरपंच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोधघुंडी में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में निर्मल बाई ने भारी मतों से जीत दर्ज की है।

बता दें कि पूर्व सरपंच जयमती कुशराम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से पद रिक्त हुआ था। निर्वाचन कार्यालय द्वारा 15 सितंबर तक नाम निर्देशन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सिर्फ दो प्रत्याशी – निवृत्तमान सरपंच जयमती कुशराम और कार्यवाहक सरपंच निर्मल बाई ने पर्चा भरा था।
29 सितंबर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना जनपद स्तर पर 3 अक्टूबर को की गई।
मतगणना परिणाम –
निर्मल बाई – 337 मत
– जयमती कुशराम – 153 मत
– नोटा – 40 मत
इस प्रकार निर्मल बाई 184 मतों के भारी अंतर से सरपंच निर्वाचित घोषित की गईं। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शाम 3 बजे विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

