ग्रामीणों के अनुसार 78 साल बाद भी वसनिया में नहीं बनी पक्की सड़क, बरसात में बच्चों को होती है परेशानी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत, न्यूज डिंडौरी
ग्राम पंचायत खरगहना के आश्रित ग्राम वसनिया के ग्रामीणों के अनुसार आजादी के 78 साल बाद भी उनके गांव तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के महीनों में उन्हें कीचड़ भरे कच्चे रास्ते से गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि मोहनझिर-भानपुर मुख्य मार्ग से भगनवारा तक करीब 2 किलोमीटर का रास्ता आज भी कच्चा है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा मिट्टी-मुरूम डालकर अस्थाई मरम्मत की जाती है, लेकिन बरसात में सड़क फिर से गड्ढों और कीचड़ में बदल जाती है। गांव की महिलाएं कच्ची सड़क किनारे बैठी नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में सड़क के बीच गहरा गड्ढा दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे फिसलते-गिरते स्कूल जाते हैं और बीमार होने पर 108 एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे गर्भवती महिलाओं को खाट पर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने इस सड़क के लिए मंत्री, विधायक, जनपद पंचायत और कलेक्टर जनसुनवाई में कई बार आवेदन दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनपद पंचायत अमरपुर से मोहनझिर-भानपुर मुख्य मार्ग से भगनवारा तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।
इनका कहना है –
> शायद सड़क स्वीकृत हो गया है, मैं देखकर बताऊंगा।
>
– प्रीतम सिंह मरावी, जिला पंचायत सदस्य, जिला डिंडौरी
_यह खबर ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी और उनके कथन के आधार पर प्रकाशित है।_
—
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

