CA परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव व जिले का नाम रोशन किया — स्पर्श तिवारी (शानू) को क्षेत्रीय लोगों ने दी हार्दिक बधाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस डिण्डौरी
ग्राम किसलापुरी निवासी स्पर्श तिवारी (शानू), पिता जितेन्द्र तिवारी, माता ममता तिवारी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) ने कठिनतम मानी जाने वाली CA (Chartered Accountant) परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।
स्पर्श की इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार जनों, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीणों का कहना है कि एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह सफलता मेहनत, समर्पण और परिवार के सहयोग का परिणाम है।
नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस परिवार की ओर से भी स्पर्श तिवारी को ढेर सारी शुभकामनाएं — उज्ज्वल भविष्य की कामना।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

