युवा संघर्ष समिति ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 23 अक्टूबर 2026
नगर में अवैध शराब और नशीली वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर युवा संघर्ष समिति डिंडौरी ने पुलिस अधीक्षक के नाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों, चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब ठेकेदार व कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम नशीली वस्तुओं और अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है।
समिति ने तीन प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया –
1. युवा पीढ़ी पर बुरा असर: स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
2. अपराधों में वृद्धि: नशा कर असामाजिक तत्वों द्वारा राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं।
3. पारिवारिक कलह: शराब और नशे के कारण गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति बदतर हो रही है और घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं।
समिति के सदस्यों का कहना है कि पूर्व में स्थानीय स्तर पर शिकायतें की गई थीं, परंतु स्थाई कार्रवाई नहीं हो सकी, जिससे ऐसे तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
मांग:
– अवैध रूप से शराब और नशीली वस्तु बेचने वाले ठिकानों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
– संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों पर पुलिस गश्त (Patrolling) बढ़ाई जाए।
ज्ञापन शिवराज ठाकुर के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

