पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने 09 पुलिस कर्मियों को दिलाई पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार की जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी, दिनांक 26 जून 2026
जिला पुलिस डिण्डौरी में आज पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के नेतृत्व में पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मियों के लिए वरिष्ठ पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विभाग के 09 कर्मचारियों को पदोन्नति उपरांत उनके नवीन पद का कार्यभार ग्रहण कराया।
कार्यक्रम के दौरान 01 कर्मचारी को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (ASI) तथा 08 कर्मचारियों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत कर वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों में वृद्धि का प्रतीक है। प्रत्येक कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करें तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहें।”
पदोन्नत कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं—
प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (ASI):
राजेश सोनी
आरक्षक से प्रधान आरक्षक:
भीकम सिंह मार्को
विवेक सिंह
नरेन्द्र प्रताप सिंह
खेम सिंह सैयाम
सेम सिंह बैगा
जगन्नाथ सिंह बट्टे
प्रमोद कुमार पटेरिया
विकास कुमार सूर्या
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिण्डौरी पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

