नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण   – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कलेक्टर ने सक्का में नलजल योजना एवं फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद कलेक्टर ने पाइप को सुरक्षित करने के दिए निर्देश

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी  03 सितंबर,2026

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विकासखंड अमरपुर के ग्राम सक्का के ग्रामीणों ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया को शिकायत प्रस्तुत की थी कि खरमेर नदी पर नेशनल हाईवे के पुल निर्माण के दौरान निर्माणाधीन ठेकेदार हिलवेस कंपनी द्वारा नलजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित कंपनी को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे तथा नेशनल हाईवे द्वारा हिलवेस कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया था।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने आज 03 सितंबर 2026 को ग्राम सक्का पहुंचकर खरमेर नदी स्थित जल स्त्रोत का निरीक्षण किया। उन्होंने नलजल योजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन एवं खरमेर नदी पर निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हिलवेस कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को पुनः स्थापित कर दिया गया है। कलेक्टर ने पाइपलाइन की स्थिति का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को निर्देश दिए कि पाइप को केवल सतह पर न रखते हुए सीमेंट एवं गिट्टी से मजबूती से दबाया जाए, ताकि भविष्य में पाइपलाइन दोबारा क्षतिग्रस्त न हो और ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध होता रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम सक्का में स्थापित फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल स्त्रोत और पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खरमेर नदी में बने जल स्त्रोत तथा वहां स्थापित मोटर का भी निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने फिल्टर प्लांट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now