नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , किसानों की 76 मांगों को लेकर गरजा भारतीय किसान संघ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

किसानों की 76 मांगों को लेकर गरजा भारतीय किसान संघ

oplus_132096

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा ज्ञापन 

 

40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर धान खरीदी और कृषि महाविद्यालय की मांग

 

भावान्तर नहीं भाव चाहिए: जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

किसानों की ज्वलंत समस्याओं और जिले की प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने सोमवार को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर डिंडौरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और कृषि, खाद, बीज, फसल बीमा, बिजली, सिंचाई, पशु चिकित्सा, उद्यानिकी एवं राजस्व से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई।

 

भारतीय किसान संघ ने केंद्र सरकार से कृषि आदान एवं कृषि यंत्रों से जीएसटी समाप्त करने, सभी फसलों का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य निर्धारित करने, किसान सम्मान निधि में वृद्धि कर 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर करने, कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात नीति किसान हितैषी बनाने तथा जीएम फसलों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं देने की मांग की।

 

खाद और फसल बीमा की समस्या पर जताई चिंता

ज्ञापन में प्रदेश के किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध कराने, एनपीके पर डीएपी की तरह सब्सिडी देने, फसल बीमा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा सैटेलाइट सर्वे के स्थान पर फसल कटाई प्रयोग को प्रभावी बनाने की मांग की गई। अतिवृष्टि, कीट एवं बीमारियों से प्रभावित फसलों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी रखी गई।

 

कृषि मंडियों में आधुनिक टेस्टिंग, तौल एवं ग्रेडिंग व्यवस्था लागू करने तथा धान, सोयाबीन, मक्का, ज्वार, बाजरा सहित सभी प्रमुख फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

 

जिले की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया

भारतीय किसान संघ ने डिंडौरी जिले की स्थानीय समस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया। मेंहदवानी तहसीलदार को हटाने, जिले में नवीन समितियों के कार्यालय खोलने, किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा धान की खरीदी का लक्ष्य 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने की मांग प्रमुख रही।

 

पशु चिकित्सा विभाग में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रखने, जिले में कृषि महाविद्यालय खोलने तथा उद्यानिकी विभाग की योजनाओं में पावर ट्रेलर, जैविक खाद, स्थाई ढांचा और फेंसिंग तार के लक्ष्य बढ़ाने की मांग की गई।सिंचाई के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन की मांग

नदी, कुआं, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों से लगी कृषि भूमि वाले किसानों को सिंचाई के लिए स्थाई विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही जले ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे में बदलने और किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।

क्षेत्रीय किसानों के फसलों में बीमारी के प्रकोप से धान की फसल चौपट लाल सिंह ठाकुर तहसील उपाध्यक्ष

 

समनापुर और अमरपुर तहसील उपाध्यक्ष लालसिंह ठाकुर ने बताया कि इस समय क्षेत्रीय किसानों के ऊपर दुख का पहाड़ टूटा हुआ हैं, किसानों के फसल बीमारी की चपेट में आने से धान का फसल पीला रंग का होकर पलाट का पलाट सूखकर नष्ट हो रहे हैं,  जिसका तत्काल जांच कर रोक लगाई जाए और राजस्व, कृषि, कृषि विज्ञापन केंद्र अधिकारी कर्मचारियों से जांच कराई जाए और बीमारी से नुकसान हुआ जिसका मौजा किसानों को दिलाने का मांग किया गया हैं

ये रहे प्रमुख पदाधिकारी और किसान ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, तहसील अध्यक्ष खमोद चंदेल, आशाराम यादव, तहसील उपाध्यक्ष लालसिंह, प्रचार प्रमुख कृष्ण कुमार, रामेश्वर, लखन, हीरालाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान केवल घोषणाओं तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक मांग पर समय-सीमा तय कर अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। संघ ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now