नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती का अवसर, कांस्टेबल के 7,500 और उप निरीक्षक के 500 पद – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश पुलिस में भर्ती का अवसर, कांस्टेबल के 7,500 और उप निरीक्षक के 500 पद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांस्टेबल के लिए 22 सितंबर से और उप निरीक्षक के लिए 9 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन

 

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 11 सितंबर 2026

मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत कांस्टेबल (GD) एवं उप निरीक्षक (SI) के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कांस्टेबल (GD) के कुल 7,500 पदों में 700 SAF तथा 6,800 अन्य पद शामिल हैं। कांस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर 6 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। प्रथम चरण की संभावित लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।

 

उप निरीक्षक (SI) के कुल 500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से प्रारंभ हो चुके हैं और 23 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है।

 

प्रथम चरण की संभावित लिखित परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। दोनों भर्ती परीक्षाओं में प्रथम चरण लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज परीक्षण तथा अंतिम मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।

 

कांस्टेबल एवं उप निरीक्षक पदों के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु प्रथम चरण की लिखित परीक्षा में प्रति प्रश्न पत्र ₹500 तथा मध्यप्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹250 शुल्क निर्धारित है। निर्धारित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क में छूट का प्रावधान है।

 

अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पाठ्यक्रम एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर देख सकते हैं।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश पुलिस में सेवा, सुरक्षा और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का सुनहरा अवसर है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now