50 बाइक और 100 लोगों के साथ डिंडौरी पहुंची सेवा संकल्प यात्रा का अमरपुर ब्लाक मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
अमरपुर में प्रशासन ने लगाया शिविर, डिंडौरी में होगा रात्रि विश्राम, 1 अक्टूबर को कारोपानी होते हुए अनूपपुर के लिए होगी रवाना
डिंडौरी, 30 सितंबर 2026 सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वड़नगर से बनारस जाने वाली यात्रा सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को डिंडौरी पहुंची। यात्रा में लगभग 50 बाइक पर सवार 100 लोग शामिल हैं। सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश लेकर निकली यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए डिंडौरी पहुंची।
डिंडौरी पहुंचने पर विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, पुलिस अधीक्षक आशीष खरे एवं वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी सहित जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, अन्य जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। शिविर में विभागीय समन्वय के माध्यम से आमजन की आवश्यकताओं के निराकरण पर जोर दिया गया।
सेवा संकल्प यात्रा में शामिल लगभग 100 प्रतिभागी डिंडौरी में रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रियों के ठहरने एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
श्रद्धांजलि, पौधारोपण और सेवा गतिविधियों से दिया जाएगा संदेश
सेवा संकल्प यात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने, पौधारोपण तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। यात्रा के माध्यम से शासन, प्रशासन और समाज के बीच समन्वय तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।
1 अक्टूबर 2026 को कारोपानी होते हुए अनूपपुर के लिए होगी रवाना

सेवा संकल्प यात्रा 1 अक्टूबर 2026 को डिंडौरी से कारोपानी होते हुए अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के आगामी पड़ावों के दौरान भी सेवा, सहयोग, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की गतिविधियां जारी रहेंगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

