नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, चलना हुआ दूभर – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सीसी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, चलना हुआ दूभर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सीसी सड़क में जमकर भृष्टाचार की खुली पोल जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर कर रहे नज़र अंदाज़ 

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरी के टिकरा टोला में वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत द्वारा सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क का निर्माण किया गया था। लेकिन यह निर्माण इतना गुणवत्ताहीन किया गया कि सड़क 1 साल भी नहीं चल सकी और उखड़ना शुरू हो गई। वर्तमान में पूरी सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है।

 

oplus_132096 वर्ष 2025/26 में बने सीसी सड़क 

 

निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का सूचना पटल नहीं लगे होने से मद एवं लागत की जानकारी ज्ञात नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार यह निर्माण कार्य विधायक निधि की राशि 10 लाख रुपए की लागत से हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य ठेकेदारी प्रथा से कराया गया और मजदूरों की जगह मशीनों का अधिक उपयोग किया गया। पूरे सड़क निर्माण में वाइब्रेटर का उपयोग ही नहीं किया गया।

 

मुख्य मार्ग से टिकरा टोला की ओर बनी यह सड़क पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। सवाल उठता है कि क्या इस ग्राम पंचायत को प्रशासन द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करने की छूट दे दी गई है, या सबकी मिली-भगत से भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यदि सभी मदों के कार्यों की जांच की जाए तो करोड़ों की वित्तीय अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं।

 

पूर्व में बनी सड़क की शिकायत क्षेत्रीय जनपद सदस्य द्वारा जनपद में की गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। सहायक यंत्री द्वारा कहा गया था कि मरम्मत कर दी जाएगी।

oplus_132096 पूर्व में बनी सड़क 

 

पक्ष जानने का प्रयास:

 

(1) सड़क निर्माण के संबंध में सचिव सेम सिंह ठाकुर से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि यह कार्य मेरे कार्यकाल का नहीं है, मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है, कहते हुए फोन काट दिया।

 

(2 )संबंधित सहायक यंत्री से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण बात नहीं हो सकी।

 

 (3 )किस मद से निर्माण कार्य किया गया है, देखकर ही बताया जा सकता है और विधायक निधि से इस वर्ष में कोई कार्य नहीं हुए हैं।

लोकेश नारनोरे, सीईओ, जनपद पंचायत अमरपुर

 

(4 )पूरे जनपद पंचायत की ग्राम पंचायतों में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है, राशि का आहरण हो जाता है और काम नहीं होता और रमपुरी ग्राम पंचायत तो इस समय सुर्खियों में है।

महेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now