नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 450 आवेदन में से 218 का मौके पर निराकरण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का भव्य आयोजन, 450 आवेदन में से 218 का मौके पर निराकरण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार 2026 का आयोजन आज दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत अमरपुर के नर्मदा मंदिर प्रांगण में किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधानसभा शहपुरा के करकमलों द्वारा किया गया।

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष हन्नू सिंह पट्टा, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम मरावी, जनपद सदस्य मालती तिवारी, रामकिशोर ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता, भाजपा महामंत्री बद्री प्रसाद साहू , मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, अनिल कुमार साहू, सरपंच ग्राम पंचायत अमरपुर रामनाथ उद्दे सहित प्रशासनिक अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अमरपुर लौकेश कुमार नारनौरे एवं समस्त सरपंच/सचिव/विभाग प्रमुख तथा भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

विभागों के स्टॉल और स्वास्थ्य परीक्षण

 

कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास, पशु चिकित्सा, कृषि, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 122 ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

450 आवेदन, 218 का मौके पर निराकरण

 

सेवा सेतु अभियान में कुल 450 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 218 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया तथा शेष 232 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण हेतु संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रेषित किया गया।

 

विधायक ने मौके पर दिए निर्देश

 

1. ग्राम पंचायत अलौनी की गंगोत्री/संतलाल की अनुग्रह सहायता राशि की स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया।

2. ग्राम पंचायत भपसा के दशरथ/बादी का बीपीएल में नाम जोड़ने की समस्या का निराकरण किया गया।

3. ग्राम पंचायत बरसिंघा के आवेदक मान सिंह/चंदे का वित्तीय वर्ष 2022-23 से लंबित फौती नामांतरण प्रकरण के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

4. ग्राम पंचायत झरनाघुघरी में धान की फसल में कीट लगने की शिकायत पर सहायक विकास विस्तार अधिकारी को मौके पर निरीक्षण कर उपचार के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन लाभान्वित हुए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now