नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चांदपुर में अवैध शराब बिक्री से 12 साल के बच्चे तक नशे की चपेट में, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

चांदपुर में अवैध शराब बिक्री से 12 साल के बच्चे तक नशे की चपेट में, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपुर में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम अंग्रेजी और कच्ची शराब बेचे जाने से 12 साल तक के बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं। रात 12 से 1 बजे तक बिक्री होने से गांव में शोर-शराबा और शांति भंग होती है।

 

आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान की आड़ में अवैध बिक्री की जा रही है, साथ ही 130 रुपये लीटर पेट्रोल और 110 रुपये लीटर डीजल बेचे जाने का भी आरोप लगाया है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत को गोपनीय रखा जाए ताकि शिकायत करने वालों से कोई विवाद न हो और ठोस कार्रवाई की जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now