बैठक में अचानक बेहोश हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जबलपुर में इलाज के दौरान मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
महिला एवं बाल विकास परियोजना अमरपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र समनापुर-1 की कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला बाई धुर्वे का जबलपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सुशीला बाई पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में आयोजित बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
बेहोशी की हालत में उन्हें तत्काल डिंडोरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। जबलपुर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
घटना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में शोक की लहर दौड़ गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ सहित क्षेत्र की कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

