नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खुड़िया बंजर टोला के स्कूल मैदान में आस्था का महासैलाब, माँ काली के भव्य दरबार में गूंज रहे जयकारे – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

खुड़िया बंजर टोला के स्कूल मैदान में आस्था का महासैलाब, माँ काली के भव्य दरबार में गूंज रहे जयकारे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले की जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुड़िया बंजर टोला का स्कूल मैदान इन दिनों किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं लग रहा। यहाँ काली महाउत्सव का भव्य, दिव्य और अलौकिक आयोजन हो रहा है।

 

स्कूल मैदान में स्थापित माँ काली की 15 फीट से भी ऊँची विशाल, भव्य और रौद्र-सौम्य स्वरूप वाली प्रतिमा देखते ही बनती है। भगवान शिव के ऊपर विराजमान, गले में मुंडमाला धारण किए, हाथों में खड्ग और त्रिशूल लिए माता का स्वरूप भक्तों को रोमांचित कर रहा है। माता के दरबार को सुनहरे फ्रेम, रंग-बिरंगे फूलों, गेंदा की मालाओं और रौशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है।

 

जैसे ही शंख, ढोल-नगाड़े और घंटियों के साथ भव्य महाआरती शुरू होती है, पूरा पंडाल “जय माँ काली, जय महाकाली” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठता है। श्रद्धालु हाथ जोड़कर माता के समक्ष नतमस्तक हो रहे हैं।

 

प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सुबह से देर रात तक माता के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। पंडाल में कलश स्थापना, जवारा, हवन-पूजन और प्रसाद वितरण का क्रम निरंतर चल रहा है। गाँव के युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति ने तन-मन-धन से सहयोग कर इस महाउत्सव को ऐतिहासिक बना दिया है। शाम होते ही पूरे खुड़िया बंजर टोला में भक्ति, रोशनी और उत्सव का ऐसा संगम दिखता है कि हर आने वाला भक्त खुद को धन्य महसूस कर रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि माँ काली के आशीर्वाद से ही गाँव में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी हुई है। जब तक महाउत्सव चलेगा, तब तक पूरा गाँव माँ की भक्ति में लीन रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now