नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रेस लिखी कार से 100 लीटर से अधिक शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

प्रेस लिखी कार से 100 लीटर से अधिक शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

55 हजार रुपये की शराब और छह लाख की कार जब्त, शहडोल व डिंडौरी के निवासी आरोपी पकड़ाए

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रेस लिखा हुआ सफेद रंग का टाटा टिगोर कार से 100.68 लीटर शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 55 हजार 440 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही करीब छह लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त की है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जेल बिल्डिंग के पास बायपास मार्ग से एक सफेद कार में भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। कार के आगे और पीछे प्रेस लिखा हुआ है तथा सामने का कांच थोड़ा टूटा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने लकड़ी टाल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार क्रमांक एमपी 18 जेडएफ 3825 को रोका। कार में सवार नूतेंद्र धार्या 41 वर्ष और कुमार शानू गुप्ता 35 वर्ष, दोनों निवासी बलपुरवा सोहागपुर जिला शहडोल और भूपत दास टांडिया 50 वर्ष, निवासी ग्राम उमरिया सक्का जिला डिंडौरी से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान कार से अलग अलग कार्टून में रखी बियर, व्हिस्की, स्पेशल रम को मिलकर

कुल 100 लीटर शराब मिली। जप्त शराब की कीमत 55440 रुपये आंकी गई है। शराब के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सके। कार्रवाई के दौरान दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इनमें से एक मोबाइल में शराब के हिसाब-किताब से संबंधित पर्चियों की तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now