नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा मुक्ति अभियान की जिम्मेदारी उठा रहे ग्रामीण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

नशा मुक्ति अभियान की जिम्मेदारी उठा रहे ग्रामीण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

पूरे अमरपुर ब्लॉक में अधिकृत अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान नहीं हैं ,परंतु ब्लॉक के प्रत्येक गांव में देसी विदेशी शराब अवैध रूप से आसानी पूर्वक उपलब्ध हो रही हैं , जिससे क्षेत्र के ग्रामीण ख़ासे परेशान हैं , अवैध शराब की शिकायत कलेक्टर के जनसुनवाई तक पहुंच चुकी हैं , परंतु शराब माफिया पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा हैं , परेशान ग्रामीणों ने सुवह की खेप पर नजर रखें और ग्राम देवरी के ग्रामीणों द्वारा समनापुर दुकान से अमरपुर पहुंचाने आ रहे शराब ठेकेदार के कर्मचारियों की बाइक रोककर पुलिस सेवा डायल 112 को सूचना दी और शराब परिवहन करता अंशुल चक्रवर्ती पिता मुकेश 21 वर्ष मझगंबा एवं निर्मल चंद कहांर पिता अमृतलाल 45 वर्ष को शराब सहित पुलिस के सुपुर्द किया गया जिस पर अमरपुर चौकी प्रभारी संतोष यादव, खेमराज गाय ग्वाल हरे सिंह सैयाम प्रधान आरक्षक, देवेंद्र सैयाम अजीत धुर्वे आरक्षक द्वारा कार्रवाई करते हुए शराब मेक डबल नंबर 1 रम 36 क्वार्टर रॉयल सिलेक्ट 89 क्वार्टर रॉयल स्टेज 06 क्वार्टर एवं मदिरा प्लेन 150 क्वार्टर जिसकी कुल तादाद 50.580 लीटर शराब जप्त की गई एवं एक बाइक बगैर नंबर प्लेट जिसकी कुल कीमत 85,948 आंकी गई है। पुलिस द्वारा मामला क्रमांक 0 / 26 आबकारी एक्ट 34( 2 )कायम कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। शराब जप्त के पूर्व परिवहन करता द्वारा मात्रा कम करने की गरज से एक पेटी शराब वहीं सड़क में पटक कर फोड़ दी, गई जिसमें 11 क्वार्टर फूट कर सड़क में बह गई जबकि पहले शराब की मात्रा 52. 650 लीटर पाई गई थी। इसी बीच आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बगैर कुछ कार्रवाई के तुरंत वापस चले गए ।जबकि यह विभाग को मादक पदार्थ की अवैध परिवहन एवं बिक्री पर नियंत्रित करने की जिम्मेदारी शासन द्वारा दी गई है। अगर यह विभाग सक्रिय हो जाए तो यह अवैध कारोबार रुक सकता है। जबकि एक दिन पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी बेअसर साबित हो रहा है।

 

 

इनका कहना हैं कि 

 

 

मैं स्वयं इस अवैध शराब रोकने पुलिस अधीक्षक डिंडोरी को 9 अक्टूबर 2026 को आवेदन दे चुका हूं कार्यवाही अपेक्षित हैं।

 

 

महेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अमरपुर

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now