नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कृषकों की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु जल संसाधन विभाग की पहल, संयुक्त टीम ने किया प्रभावित खेतों का निरीक्षण – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

कृषकों की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु जल संसाधन विभाग की पहल, संयुक्त टीम ने किया प्रभावित खेतों का निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 19 नवंबर 2026

 

किसान संघ जिला अध्यक्ष ने जानकारी में बताया कि रबी सिंचाई सीजन में कृषकों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग द्वारा कृषकों की मांग पर पड़रिया जलाशय के गेट खोलकर नहर के माध्यम से सिंचाई हेतु जल प्रवाह प्रारंभ किया गया।

 

दिनांक 18 नवंबर को नहर से जल प्रवाह के दौरान कुछ कृषकों के खेतों में पानी भरने से धान की फसल प्रभावित होने की जानकारी प्राप्त हुई। विभाग ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए 19 नवंबर को त्वरित कार्यवाही की और प्रभावित खेतों का संयुक्त निरीक्षण किया।

 

मौके पर जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू एवं संबंधित कृषक उपस्थित रहे। संयुक्त टीम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर फसल की स्थिति का जायजा लिया तथा कृषकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।

 

जल संसाधन विभाग द्वारा कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। विभिन्न विभागों के समन्वय से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना विभाग की संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं कृषक हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

विभाग द्वारा संबंधित विभागों के समन्वय से आवश्यक परीक्षण एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, ताकि कृषकों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now