नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमदरी टोला में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

अमदरी टोला में धारदार हथियार से वृद्ध महिला की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शुक्रवार को अज्ञात हमलावर ने दिया वारदात को अंजाम, रविवार को परिजनों को लगी घटना की जानकारी

 

समनापुर-अमरपुर पुलिस और बालाघाट की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जुटा रही साक्ष्य

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर के अमदरी टोला में एक वृद्ध महिला की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला की हत्या शुक्रवार को किए जाने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं, परिजनों को घटना की जानकारी रविवार को लगी। घटना का पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद समनापुर और अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए बालाघाट से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। टीम घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही है, ताकि हत्या से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

 

फिलहाल वृद्ध महिला की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद अमरपुर क्षेत्र में दहशत और सनसनी का माहौल है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now