नगरीय क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी, 14 अप्रैल 2026
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिले में मेडिकल स्टोर्स की जांच के लिए गठित टीम ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में संचालित कई दवा दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंगलम मेडिकल स्टोर्स, शिवम मेडिकोज, सुधीर मेडिकल स्टोर्स, भावना मेडिकल स्टोर्स एवं कृष्णा मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं सामने आईं। जांच टीम को कुछ मेडिकल स्टोर्स में बिल बुक का उचित संधारण नहीं मिला, वहीं एक्सपायरी दवाएं भी अन्य दवाओं के साथ स्टॉक में रखी हुई पाई गईं, जो कि गंभीर लापरवाही मानी गई।
जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही, सभी दोषी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

