नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बजाग ब्लॉक में मेडिकल दुकानों की जांच, अनियमितताओं पर एक स्टोर बंद – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

बजाग ब्लॉक में मेडिकल दुकानों की जांच, अनियमितताओं पर एक स्टोर बंद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडोरी, 17 अप्रैल 2026।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार गठित जांच टीम ने डिंडोरी जिले के बजाग ब्लॉक में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्या मेडिकल स्टोर्स, मौनी बाबा मेडिकल स्टोर्स एवं साईं मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।

 

जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाएं अन्य दवाओं के साथ स्टॉक में पाई गईं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इसके अलावा, कुछ दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी सामने आई, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

 

कार्रवाई करते हुए टीम ने एक मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। यह दुकान तब तक बंद रहेगी जब तक वहां फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती।

 

साथ ही, संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और मेडिकल स्टोर्स का संचालन सही तरीके से करें।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now