बीईओ कार्यालय प्रांगण बजाग में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कार्यक्रम में 200 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे
सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए डिंडौरी विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 20 अप्रैल,2026
बीआरसी मैदान बजाग में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के तत्वाधान में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू नेताम, जिला सदस्य हीरा रुद्रेश, जनपद उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम ,जनपद अध्यक्ष करंजिया राजू उददे, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पट्टा, जनपद सदस्य धरम सिंह, वर्षा कुशराम, जनपद सदस्य लोकेश पटेरिया, शंकर लाल धुर्वे, उत्तम ठाकुर, ब्रजेश तिवारी, कौशिल्या कुशराम, श्याम सिंह, पर्वत सिंह सहित कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, डिप्टी कलेक्टर वैद्यनाथ वासनिक, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, तहसीलदर सुंदर लाल यादव, जनपद सीईओ सचिन अग्रवाल, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव, महिला बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर, बीईओ, बीआरसी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत करंजिया, बजाग के कुल 200 वर-वधु परिणय सूत्र से बंधे। प्रशासन ने सभी युगलों को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था की। कार्यक्रम में नृत्य, गुदुम बाजा की रोचक प्रस्तुति दी गयी, विवाह पूरी हिन्दु रीति रिवाज से संपन्न हुए। जनपद पंचायत प्रांगण से निकलकर बारात मुख्य मार्ग होते हुए बीआरसी मैदान में आयोजित मुख्य सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। जहां पर वर-वधु को हिन्दु रीति रिवाज के अनुसार धर्मगुरू श्री दान सिंह मरावी, भागवत परस्ते, एस.के. पाठक ने मंत्र उच्चारण कर 200 वर-वधु को शादी के बंधन में बांधा।
डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि शादी के बंधन में बंधना केवल विश्वास के धागे बंधे रहना है। उन्होंने कहा कि आज आप एक समाज का हिस्सा बनने जा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने माता-पिता, सास-ससुर का सम्मान करते हुए नशे से दूर रहें और आगे बढते हुए अपने जीवन को खुशहाल बनाएं।
जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि आज अक्षय तृतीया का एक महत्वपूर्ण दिन है जिस पावन अवसर पर 200 वर-वधु शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मेरी आप सबसे अपील है कि हर साल अपनी साल गिरह पर दोनों वर-वधु एक-एक पौधा खाली जगह पर लगाएं और उसकी देखभाल बच्चों की तरह करें ताकि आने वाली पीढ़ी को उसका फल मिल सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ने भारत माता और मां नर्मदा के जयकारे के साथ नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि विवाह केवल एक सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो दो आत्माओं एवं दो परिवारों को जोड़ता है। यह रिश्ता विश्वास, समर्पण एवं पारिवारिक मूल्यों पर आधारित होता है।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की विभिन्न योजनाएं महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि मैं वधु पक्ष से इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुई हूं उन्होंने वर-वधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिससे सभी समुदाय के वर-वधु शामिल होकर इस शादी जोडे में पाणिग्रहण कर लिया है अर्थात हम एक जिम्मेदारी के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर एक समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी माता-पिता बहुओं को बेटी के समान समझें उनके दुख और सुख में बराबर के हिस्सेदार बनें। कलेक्टर ने वर-वधु एवं उनके माता-पिता से सात संकल्प रखे जिसमें पहला पहला बेटी को शादी के बाद भी पढ़ने और पहनने की स्वतंत्रता दी जाए, दूसरा नशा से दूर रहना, तीसरा पानी की कमी को देखते हुए अपने अपने घरों में रिचार्ज सेंटर बनाएं ताकि बरसात का बहता पानी रोका जा सके, चौथा अपने अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाएं, पांचवा छत पर बहते पानी को हारवेस्टिंग सिस्टम से जमीन में गड्ढा खोदकर पानी को रोकना, छटवा अपने से बडे लोगों का सम्मान करना, सातवां शासकीय योजनाओं से लाभ लेने हेतु अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित आरडी पूर्ण करें जिससे शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। सभी वर-वधुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से अपील की कि वे इन जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं ताकि समाज का हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
कलेक्टर ने पंडाल में बैठे वर-वधु के पास स्वयं पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और आर्शीवाद देते हुए अपना मोबाइल नंबर दिया कि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो मुझे संपर्क करें।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सभी वर-वधुओ को 49000/- का ऑनलाइन उनके बैंक खाते में राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में दोनों पक्ष के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी के भोजन के पश्चात् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि वर-बधुओं को शुभकामनाएं दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

