नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज, कच्ची एवं विदेशी मदिरा जब्त – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 07 प्रकरण दर्ज, कच्ची एवं विदेशी मदिरा जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 27 अप्रैल,2026

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2026 को आबकारी विभाग वृत्त डिंडोरी द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्यवाही की गई, जिसमें अवैध शराब के 07 प्रकरण कायम किए गए।

कार्यवाही में वार्ड क्रमांक 2 डिंडोरी निवासी इशू बाई से 7 लीटर, कौशल्या बाई से 8 लीटर तथा पार्वती बाई से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई। वहीं वार्ड क्रमांक 13 निवासी नरेंद्र कुमार से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

इसके अतिरिक्त भैंसलगान स्थित किराना दुकान से राधेश्याम बर्मन के कब्जे से 15 पाव विदेशी मदिरा, वार्ड क्रमांक 5 स्थित ढाबा संचालक मोईन से 16 पाव जीनियस रम एवं 8 पाव गोवा व्हिस्की तथा वार्ड क्रमांक 15 निवासी शैलेश कुमार से 13 पाव रॉयल सिलेक्ट विदेशी मदिरा जब्त की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपियों से कुल 30 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 52 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई। जब्त सामग्री की अनुमानित कुल कीमत 12 हजार 760 रुपये बताई गई है। उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं।

कार्यवाही जिला आबकारी अधिकारी  बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक  सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक राम भरोस ठाकुर, मनीष उइके, करिशमा सलामे, नगर सैनिक  कोता बाई,  तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक  कुलदीप उइके उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now