नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

समनापुर में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी, 11 जुलाई 2026 

 

बच्चों में जीवन कौशल का विकास करने के उद्देश्य से सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को समनापुर विकासखंड के एकीकृत शासकीय बालक माध्यमिक शाला, समनापुर में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर्स  दीपभान राठौर,  विजय भारती एवं शशि मरावी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम, गतिविधियों तथा सत्र संचालन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रबंधक महारन प्रताप सिंह परमार एवं विकासखंड प्रबंधक नीरज तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में संवाद कौशल, आत्म-प्रबंधन, रचनात्मकता, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क एवं नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है, ताकि वे अपने जीवन और भविष्य के करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यक्रम के प्रभावी संचालन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच सकारात्मक और आत्मीय संबंध विकसित हो रहे हैं। विद्यार्थी अब बिना किसी झिझक के अपने विचार शिक्षकों एवं साथियों के सामने व्यक्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण में समनापुर विकासखंड के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों, एकीकृत माध्यमिक विद्यालयों एवं संदीपनी विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now