नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिण्डौरी पुलिस की बड़ी पहल: ‘सेव क्लिक’ (Safe Click) अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 61 कार्यक्रमों के माध्यम से 8,314 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजनों को किया गया साइबर जागरूक। – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

डिण्डौरी पुलिस की बड़ी पहल: ‘सेव क्लिक’ (Safe Click) अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 61 कार्यक्रमों के माध्यम से 8,314 विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजनों को किया गया साइबर जागरूक।

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 04-07-2026

पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला डिण्डौरी में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आमजन को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के कुशल मार्गदर्शन में आज विशेष साइबर जागरूकता अभियान ‘सेव क्लिक’ (Safe Click) चलाया गया। इस महा-अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कुल 61 वृहद जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से रिकॉर्ड 8,314 लोगों को सीधे तौर पर साइबर सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया गया।

 

इस विशेष अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम चौपालों में पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर खतरों जैसे- ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, हनीट्रैप, फेक लोन ऐप्स, और लॉटरी फ्रॉड के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को अनजान लिंक्स पर क्लिक न करने, ओटीपी (OTP) व बैंक विवरण साझा न करने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की समझाइश दी गई।

 

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें थाना कोतवाली ने सर्वाधिक 3,613 लोगों को एवं चौकी अमरपुर ने सबसे अधिक 19 कार्यक्रमों का आयोजन कर सराहनीय भूमिका निभाई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You May Have Missed