नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय किसान संघ ने उठाई किसानों की आवाज, समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

भारतीय किसान संघ ने उठाई किसानों की आवाज, समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

जिले में किसानों की लगातार अनदेखी और लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ डिण्डौरी ने एक बार फिर प्रशासन के सामने मजबूती से अपनी बात रखी है। संघ द्वारा किसानों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि खरीफ सीजन 2025-26 में अतिवृष्टि के कारण धान की फसल को भारी नुकसान हुआ था। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण किए जाने के बावजूद अब तक किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। संघ ने इस राशि का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है।

इसके साथ ही फसल कटाई प्रयोग नहीं किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। संघ का कहना है कि इससे प्रति हेक्टेयर उत्पादन कम दर्ज होता है, जिसके चलते किसानों को अपनी अतिरिक्त उपज कम कीमत पर बाजार में बेचनी पड़ती है।

कोदो-कुटकी खरीदी का भुगतान और बोनस भी अब तक कई किसानों को नहीं मिल पाया है। इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संघ ने शीघ्र भुगतान की मांग की है।

मनरेगा के तहत बनाए गए पशुशेडों की सामग्री का भुगतान एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है, जिससे हितग्राही किसान परेशान हैं। इस संबंध में भी तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।

 

सिंचाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर भी संघ ने चिंता जताई। जिले के बांधों से नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, क्योंकि कई नहरें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। संघ ने मई-जून तक नहरों के मरम्मत कार्य पूर्ण करने, जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने तथा चौरा बांध का पानी लालपुर तक पहुंचाने की मांग रखी।

इसके अलावा उद्यानिकी विभाग के ब्लॉक स्तर पर कार्यालय खोलने, शासकीय कार्यालयों में योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और नहरों के किनारे पौधरोपण कराने जैसे सुझाव भी दिए गए।

संघ ने उद्यान विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि वेंडरों द्वारा वितरित खाद-बीज एवं उपकरण गुणवत्ता युक्त नहीं होते। वहीं पावर टिलर वितरण में निर्धारित राशि से अधिक वसूली और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में एक ही किसानों को बार-बार शामिल किए जाने की जांच की मांग भी की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उनका निराकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, तहसील अध्यक्ष डिंडोरी खमोद चंदेल, तहसील उपाध्यक्ष शहपुरा जगदीश साहू, जिला सदस्य खूबचंद साहू, सुधीर ठाकुर सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

 

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now