नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायम – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु दिनांक 01/05/2026 को आबकारी विभाग वृत्त शहपुरा और समनापुर में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी –

 

नरेश कुमार, पिता राम नारायण राय, उम्र 43 वर्ष, जाति कलार, सा. मानिकपुर थाना शहपुरा से 50 पाव रॉयल सेलेक्ट रम

 

सुखदेव सिंह पिता मुलई वरकड़े उम्र 23 वर्ष, जाति गोंड, सा. पिपरहा थाना शहपुरा के पास से 32 पाव गोवा व्हिस्की

 

कांति बाई पति कैलाश झरिया उम्र 24 वर्ष, जाति मेहरा, सा. सरई थाना शहपुरा के पास से 8 पाव गोवा व्हिस्की 8 पाव गोवा रम 10 पाव प्लेन देसी मदिरा

 

लोकबती बाई पति कल्लू सिंह ग्राम सक्का थाना डिंडोरी से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब

 

इस प्रकार कुल 108 पाव जिसकी कुल मात्रा 17.64 लीटर विदेशी मदिरा ,1.80 लीटर देशी मदिरा व 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद।

बरामद सामग्री की अनुमानित कुल कीमत 15880/- रुपए है।

 

उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही डिंडोरी कलेक्टर महोदया अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार आबकारी अधिकारी वैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह चौहान, सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक गेंदलाल वरकड़े, राम भरोस ठाकुर, छिद्दीलाल झारिया, मनीष उइके, करिशमा सलामें व नगर सैनिक  कोता बाई, तोक सिंह मरावी, वाहन चालक सुरेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now