विधायक द्वारा लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का तिलक वंदन करके आयोजित हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में शासन के निर्देशानुसार 2 मई को लाड़ली बालिकाओं के साथ हुआ लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे विधायक डिंडौरी ओमप्रकाश मरकाम, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते उपस्थित रही, माननीय विधायक महोदय शहपुरा द्वारा लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं से संवाद किया गया एंव लाड़ली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, विधायक डिंडौरी द्वारा बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति के बारे में बताया गया,
कार्यक्रम में उपस्थित 5 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को आश्वासन प्रमाण पत्र वितरण किये गये तथा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कक्षा 10 वीं और 12 वीं में अच्छे प्रतिशत प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड वितरण किये गया तथा लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के नाम से लाड़ली लक्ष्मी वाटिका में आम, जाम, आंवला, नीबू, मुनगा आदि के पौधारोपण माननीय जनप्रतिनिधियों एंव लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा किया गया, साथ ही लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं द्वारा अपने उद्बोधन में योजना से प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में अनुभव शेयर किये
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगौर,सहायक संचालक वंदना धुमकेती समस्त परियोजना अधिकारी , समस्त पर्यवेक्षक, लाड़ली लक्ष्मी बालिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

