नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सक्का में चौड़ी सड़क निर्माण कार्य वाहन चालकों के लिए बनी मुसीबत का सबब बार बार खबर प्रकाशित उपरांत भी संबंधित ठेकेदार विभागीय नहीं दें रहें ध्यान विभागीय अधिकारी ठेकेदार की लापरवाही कभी पड़ सकता हैं , भारी वाहन चालक रहें हैं , सावधान  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

सक्का में चौड़ी सड़क निर्माण कार्य वाहन चालकों के लिए बनी मुसीबत का सबब बार बार खबर प्रकाशित उपरांत भी संबंधित ठेकेदार विभागीय नहीं दें रहें ध्यान विभागीय अधिकारी ठेकेदार की लापरवाही कभी पड़ सकता हैं , भारी वाहन चालक रहें हैं , सावधान 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सक्का में जन सुविधा हेतु शासन द्वारा अच्छी और चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। इसी के तहत मंडला से डिंडौरी मार्ग जोकि वर्षों से निर्माणाधीन हैं। परंतु यह सड़क वर्तमान समय में सक्का निवासियों एवं अमरपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। मंडला से डिंडौरी सड़क निर्माण में सक्का ग्राम में सड़क की इतनी खुदाई कर दी गई हैं कि अमरपुर की ओर जाने वाली सड़क पहाड़ जैसे निर्मित हो गई हैं। सड़क किनारे बने दुकानों में व्यापारियों को सीढ़ी लगाना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही दोपहिया या चारपहिया वाहनों को इस चढ़ाई में चढ़ने पर भारी मशक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं पर आमजनों को भी भारी खतरे से गुजरना पड़ रहा हैं। अधिक भारी वाहन या सवारी गाड़ी भी कभी घाट ना चढ़कर पीछे आ जाते हैं। जोकि कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। अभी से ही बेमौसम बारिश में भारी वाहन तो सिलिप होते ही हैं। वहीं पर दोपहिया वाहन चालक तो सिलिप होकर गिर भी जाते हैं। अमरपुर पेट्रोल पंप में जाने वाला टैंकर चालक ने बताया कि सक्का में टैंकर बहुत मुश्किल से चढ़ना पड़ता हैं। इस जगह अक्सर बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। यहां से वाहन लेकर जाना हमारी मजबूरी बनी हुई हैं। क्योंकि पेट्रोल और डीजल तो जनता की सुविधा के लिए पंप तक पहुंचा नहीं पड़ता हैं। वहीं पर इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि यहां बाइक चालक तो गिरते ही रहते हैं। साथ ही बड़े भारी वाहन रिवर्स हो जाते हैं। जोकि एकाध दिन बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि जब से सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ हैं। जिसकी खुदाई में नल जल की पाइप निकल गई हैं। तभी से नल जल योजना से पानी मिलना भी बंद हो गया हैं। जिसकी शिकायत हमारे द्वारा जिला कलेक्टर से भी की गई हैं। ग्रामीणों की शिकायत कों देखते हुए अंजू पवन भदोरिया कलेक्टर ने नल-जल कों मरम्मत कराने के लिए स्वीकृत कराकर तत्काल सुधार कार्य कराकर नल-जल योजना का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया हैं, अब देखना होगा कि ग्रामीणों को योजना का लाभ कब तक में दिलाया जा सकता हैं, आज तक आश्वासन में ही टिके हुए हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को 5 रूपए प्रति डिब्बा की दर से पानी खरीदना पड़ रहा हैं। सभी ग्रामवासी यह चाहते हैं कि सक्का में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के साथ ही अमरपुर सड़क निर्माण कार्य बारिश के मौसम के पूर्व ही अतिशीघ्र कराया जाना जनहित में होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now