आशीष खरे पुलिस अधीक्षक ने डिण्डौरी जिला का संभाल कमान नवागत पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण पर हुआ जोरदार स्वागत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी दिनांक : 18 मई 2026
18 मई 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया गया। पदभार ग्रहण उपरांत पुलिस कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
पदभार ग्रहण के पश्चात पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने जिले की पुलिस व्यवस्था, कार्यालयीन कार्यप्रणाली एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे द्वारा *विभाग के 07 कर्मचारियों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया गया* । उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारी एवं कर्तव्यों में वृद्धि का प्रतीक है और सभी कर्मचारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत के साथ करें।
पदोन्नत कर्मचारियों के नाम निम्नानुसार हैं –
1. आरक्षक 111 – निक्की सोनकर, 2. आरक्षक 87 – केवश प्रसाद कोकड़िया, 3. आरक्षक 240 – लक्ष्मण सिंह मरावी, 4. आरक्षक 328 – योगेश नेवारे, 5. आरक्षक 332 – श्याम कुमार तिवारी, 6. आरक्षक 331 – दिलीप कुमार सनोडिया, 7. आरक्षक 330 – हेमंत कुमार झारिया
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी डिण्डोरी सतीष द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नागपुरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं कार्यालयीन स्टाफ की अपराध समीक्षा एवं परिचयात्मक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में लंबित अपराध, गंभीर प्रकरण, फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि अपराधों में नियत्रंण, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए। थाना क्षेत्रों में बीट व्यवस्था को और मजबूत करने, जनसंवाद बढ़ाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

