जंगली सुअर का मांस ले जाते पांच आरोपी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 20 मई, 2026
वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जंगली सुअर का मांस रखने और परिवहन करने के मामले में पांच आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई वन परिक्षेत्र पूर्व करंजिया सामान्य के अमले द्वारा गश्त के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 की सुबह लगभग 7:30 बजे कबीर से चौरादादर मार्ग स्थित हर्रा मुनारा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल में ले जाया जा रहा जंगली सुअर का कच्चा मांस बरामद किया गया। मौके पर वन विभाग ने पंचनामा एवं जप्ती की कार्रवाई पूरी की।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 39 (ब), 44, 48 (अ), 51 एवं 52 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बरामद मांस का परीक्षण कराया जा रहा है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन्य जीवों के शिकार एवं अवैध व्यापार जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि वन्य जीव संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

