ग्राम पंचायत मौहारी के ग्राम खितौली में छाया पेयजल संकट ग्रामीणों ने चंदा कर पानी टेंकर बुलाकर बुझा रहे हैं प्यास
oplus_132096
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी जिले के जनपद पंचायत अमरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत मौहारी के ग्राम खितौली में इस भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को चंदा करके पानी टेंकर बुलाकर प्यास बूझाने कों मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार मौहारी के ग्राम खितौली में नल जल पाइप बिछाया गया हैं।

खितौली में दो हैंड पंप हैं और पांच छः कुआं हैं। जो गर्मी के मौसम में सूख गए हैं, जहां पर पानी के लिए रात्रि, अलसुबह एवं भरी दोपहरी में लंबे इंतजार के बाद कुछ लोगों को ही पानी मिल पाता हैं। उक्त कुआं में पानी खत्म होने पर लोगों खाली वर्तन लेकर घर वापस लौटना पड़ता हैं। जिससे ग्रामीण परेशान होकर ग्रामीणों ने स्वयं से चंदा करके पानी टेंकर बुलाकर पानी पीने या भोजन बनाने की व्यवस्था कर पा रहे हैं, आठ किलोमीटर दूर से एक टेंकर पानी 1500 सौ रूपए में लाकर जीवनयापन यापन कर रहे हैं, जानकारी अनुसार गांव में जल जीवन मिशन का कार्य विगत दो वर्षों से चल रहा हैं। जिसके तहत पाईप लाईन बिछा दिया गया हैं। परंतु कनेक्शन नहीं किया गया और उच्च टंकी का निर्माण किया जा चुका हैं। इस प्रकार शासन का घर-घर पानी पहुंचाने का दावा ढकोसला साबित हो रहा हैं। ऐसे भी इस जिले में आवेदन निवेदन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता हैं। जब तक ग्रामीण सड़क पर उतरकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित ना करें। तब जाकर कहीं लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध हो पाती हैं। ग्रामीणों ने स्वयं चंदा करके पानी टेंकर से पीने का पानी खरीद कर प्यास बूझाने कों मजबूर हैं और शासन प्रशासन से मांग किया जा रहा हैं की जल्द से जल्द पीने का पानी का व्यवस्था किया जाएं पीने के पानी से परेशान होकर आक्रोशित ग्रामीणों ने बिछिया डिण्डौरी मुख्यमार्ग पर सड़क जाम धरना प्रदर्शन की खुली चुनौती दी गई हैं , जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन प्रशासन की होगी इस प्रकार से ग्रामीणों द्वारा कहा गया हैं
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

