कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण, 25 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 08 जून,2026
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वित्त शाखा, शिकायत शाखा, लोक सेवा प्रबंधन, भू-अभिलेख, जनजातीय कार्य विभाग, पिछड़ा वर्ग शाखा, महिला सशक्तिकरण, खाद्य शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग, सहकारिता विभाग, सांख्यिकी एवं योजना कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय, ई-गवर्नेंस विभाग तथा श्रम विभाग का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान 25 कर्मचारी बिना अनुमति एवं अनावश्यक रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खाद्य विभाग का भी अवलोकन किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने कर्मचारियों की सुविधा के लिए बैठक कक्ष में कूलर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा कार्यालयीन कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
निरिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

