नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजगौड़ महासभा की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

राजगौड़ महासभा की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

 

डिंडौरी जिले के अमरपुर विकासखंड क्षेत्रांतर्गत पर्यटक स्थल पवित्र देवनाला गुफा में अखिल राजगौड़ महासभा भारतवर्ष जिला इकाई डिंडौरी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। आयोजित एकदिवसीय संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। जिसमें प्रमुख रूप से महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकरण राज ठाकुर जिन्हें लोग नीलू भैया के नाम से जानते हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव पीतांबर ठाकुर व हेम कुमार कश्यप, महिला राष्ट्रीय सचिव पुष्पा देवी ठाकुर, राष्ट्रीय चिंतक सुशील ठाकुर के साथ डिंडौरी, मंडला, जबलपुर बालाघाट जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में फैली कुरीतियों से मुक्ति दिलाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें समाज में नशा मुक्त करना, दहेज प्रथा एवं चीकट बंद करना, दशगात्र व तेरहवीं में मृत्युभोज पगड़ी रस्म बंद करना, जाति जनगणना में जाति राजगौड़ दर्ज कर कराना आदि महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ डिंडौरी जिला जोकि सामाजिक अध्यक्ष विहीन था। जिस पर सभी उपस्थितजनों द्वारा विस्तृत चर्चा के बाद विजय सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आयोजित एक दिवसीय संगोष्ठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलू भैया द्वारा अपने उद्बोधन में समाज को एकजुट होकर समाज की भलाई एवं उत्थान के लिए सतत प्रयासरत रहने एवं कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते रहने की अपील की गई। वहीं पर नवनियुक्त डिंडौरी जिला अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर द्वारा समाज में अच्छा काम करते हुए सभी के विश्वास अनुकूल पदीय दायित्वों में खरा उतरने की कोशिश करने के साथ आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now