नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनकल्याण शिविर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

जनकल्याण शिविर में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलराम राजपूत न्यूज डिंडौरी : 13 जून,2026

जिला पंचायत डिंडौरी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का आज शनिवार को सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने शिविर में विभागीय प्रदर्शनीयांे का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

सांसद  कुलस्ते ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आमजन को सुविधा मिल रही है।

उन्होंने नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। सांसद कुलस्ते ने कहा कि सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है और जनकल्याण शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए। हितग्राहियों ने शासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

जनकल्याण शिविर में जिलाध्यक्षय  चमरू सिंह नेताम, जनपद अध्यक्षय हन्नु सिंह, अनिल साहु  आशीष वैश्य, सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी,एसडीएम भारती मेरावी,तहसीलदार शुशांक शिंडे,जनपद सीईओं प्रदीप ओझा,अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now