विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू 02 एवं 03 जुलाई को जिले में आयोजित होंगे जनसम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी
डिंडौरी : 01 जुलाई,2026
विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ’’(VB-G RAM-G)’’ योजना 01 जुलाई 2026 से प्रभावशील होकर लागू हो गई है। योजना का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 02 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न जनपदों में जिला स्तरीय जनसम्मेलन सह लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, श्रमिकों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, स्थानीय समुदाय तथा योजना के हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें 125 दिवस रोजगार गारंटी, डिजिटल प्रणाली के उपयोग से पारदर्शिता, विलंबित भुगतान पर क्षतिपूर्ति, बेरोजगारी भत्ता तथा अनुमत कार्यों की चार श्रेणियों की जानकारी शामिल है।
जिले में कार्यक्रमों का आयोजन 02 जुलाई 2026 को मोहगांव हाई स्कूल, जनपद पंचायत अमरपुर में दोपहर 12 बजे, शासकीय हाई स्कूल शाहपुर जनपद पंचायत डिंडौरी में दोपहर 3 बजे, मंगल भवन समनापुर में दोपहर 12 बजे, जनपद पंचायत बजाग सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे तथा जनपद पंचायत करंजिया सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे किया जाएगा।
इसी क्रम में 03 जुलाई 2026 को जनपद पंचायत प्रांगण मेंहदवानी में दोपहर 12 बजे तथा जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चरगांव स्थित सीएम राइज स्कूल के पास दोपहर 3 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के समस्त श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं आमजन से कार्यक्रम में उपस्थित होकर योजना की जानकारी प्राप्त करने तथा इसका लाभ लेने की अपील की गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

