नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवांकुर सखी” हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम ग्राम चौरा में संपन्न  – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

नवांकुर सखी” हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम ग्राम चौरा में संपन्न 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु

 

नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का किया गया वितरण

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी

16 अगस्त को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् राज्य कार्यालय एवं जिला कार्यालय डिंडोरी की निर्देशन में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम ग्राम चौरा विकासखंड अमरपुर में विकासखंड समन्वयक अमरलाल धुर्वे की उपस्थिति में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चौरा द्वारा नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपलब्ध पौधों एवं देव वृक्ष पीपल के पेड़ पर मंच में उपस्थित ग्राम के सामाजिक एवं विशिष्ट महिलाओं द्वारा पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की अगली कड़ी में ब्लाक समन्वयक अमरलाल धुर्वे द्वारा नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई इसी क्रम में हरियाली यात्रा पौधा कलश यात्रा का शुभारंभ पीपल वृक्ष से नगर भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर में समापन किया गया। रैली समापन के बाद नवांकुर एवं प्रस्फुटन द्वारा पंजीकृत नवांकुर सखियों को 11-11 पौधे दिए गए जो कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर परिवार में किसी विशेष समारोह जैसे किसी की जन्मदिन ,शादी विवाह या अन्य विशेष पर्व पर रोपित कर उनके संरक्षण हेतु कहा गया।

उक्त कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं से बाल विकास विद्या मंदिर अमरपुर से अरविंद यादव उत्थान सेवा संस्थान समिति  अलोनी से गणेश कैवट ,

 

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता लाल सिंह ठाकुर एवं छात्र-छात्राएं स्थानीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव एवं कार्यकर्ता,ग्राम पंचायत पंच तथा ग्राम के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सहित सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now