सीएमसीएलडीपी के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नशा मुक्ति अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 30 अगस्त 2026
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद अमरपुर जिला डिंडोरी के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) के तहत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं का शुभारंभ शासकीय महाविद्यालय, अमरपुर में किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य गुलाब सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि साहबलाल पुसाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अमरलाल धुर्वे एवं जिला समन्वयक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के मेंटर्स लाल सिंह ठाकुर, मनोज तंतुबाय, राधेश्याम बनवासी, तिलक सिंह सैयाम , नीतू मरकाम सहित विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सीएमसीएलडीपी का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना, जनसेवा एवं सामुदायिक विकास की भावना विकसित करना है। बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सभी से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। अतिथियों, मेंटर्स एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया l
कार्यक्रम का समापन समाज सेवा नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ l
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

