नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 82248 35016 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गौसंरक्षण और किसानों की समृद्धि के लिए सरकार दे रही प्राथमिकता: विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे – नर्मदा इंडिया एक्सप्रेस

गौसंरक्षण और किसानों की समृद्धि के लिए सरकार दे रही प्राथमिकता: विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मानपुर गौ शाला में जिला स्तरीय बलराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम आयोजित

 

बलराम राजपूत न्यूज डिण्डौरी 02 सितंबर,2026

 

विकासखंड समनापुर के ग्राम मानपुर स्थित कामधेनु गौ शाला में भगवान बलराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान बलराम एवं गौमाता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शहपुरा विधायक  ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भगवान बलराम प्रकटोत्सव का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान बलराम का जीवन कृषि एवं किसान संस्कृति से जुड़ा रहा है, इसलिए इस अवसर पर हल की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि किसान और कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं तथा गौमाता का कृषि एवं ग्रामीण जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है।

विधायक धुर्वे ने कहा कि गौशालाओं के माध्यम से निराश्रित एवं आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय दिया जा रहा है। यहां पशुओं के रहने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। शासन द्वारा गौसंरक्षण एवं गौपालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा गौशालाओं में पशुओं की संख्या के अनुसार आवश्यक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाती है, ताकि पशुओं की बेहतर देखभाल हो सके।

उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुओं का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए और उनके स्वास्थय की नियमित देखभाल की जाए। विधायक धुर्वे ने कहा कि घायल एवं बीमार पशुओं के उपचार के लिए 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर पशुपालकों को त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से पशुओं की अच्छी नस्ल विकसित की जा रही है, जिससे बेहतर गुणवत्ता के पशुधन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गौपालन अपनाने की अपील करते हुए कहा कि गांवों और घरों में गाय का विशेष महत्व है।

विधायक धुर्वे ने कहा कि गाय के गोबर से तैयार जैविक एवं ऑर्गेनिक खाद का खेती में उपयोग करने से भूमि की उर्वरता बनाए रखने में सहायता मिलती है तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित कृषि एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि भगवान बलराम के प्रकटोत्सव को जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान बलराम किसानों और कृषि संस्कृति के प्रतीक हैं। इस अवसर पर हल एवं गौमाता की पूजा-अर्चना कर कृषि, गौसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान बलराम की पूजा-अर्चना की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से गौसंरक्षण, गौपालन, जैविक खेती और किसान कल्याण का संदेश भी दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now